Glovo एक फ्री एप्प है जिससे आप अपने शहर में कोई भी चीज खरीद सकते हैं और उसे अपने घर के दरवाजे पर हाज़िर पाएंगे। इस एप्प से आप केवल खाने पीने की चीजों को नहीं बल्कि किसी भी चीज़ को अपने घर पर डिलीवर करवा सकते हैं।
इस एप्प के मुख्य विंडो से आप अपनी पसंदीदा चीज़ को चुन सकते हैं। किसी रेस्टोरेंट का स्वादिष्ट खाना? सुपरमार्केट से कोई सामान? या फार्मेसी की दुकान से कोई दवा? या शायद इलेक्ट्रॉनिक दुकान से कोई सामान? चीज़ चाहे जो भी हो, आपको केवल चुनना है और कुछ ही मिनटों में, आप उसे अपने घर में पाएंगे।
कुछ स्टॉरों में ऑर्डर करने के लिए आप कई सारी चीजों को पाएंगे, इसलिए आपको केवल चुनना है और उनका भुगतान करना है। कुछ अन्य स्टॉरों में, चीजों की लिस्टिंग नहीं है, पर आप उसमें अपनी पसंद की चीज़ दर्ज कर सकते हैं।
Glovo एक दिलचस्प सेवा है जो आपको किसी भी स्मार्टफोन से कोई भी चीज़ खरीदने में मदद करता है और आप उस चीज़ को केवल 1 घंटे में अपने हाथों में मौजूद पाएंगे। यह बोलना भी बहुत जरूरी है कि यह सेवा हर शहर में उपलब्ध नहीं है। Glovo की सेवा केवल मैड्रिड, बार्सिलोना, वालेंसिया, और मिलान मैं उपलब्ध है पर आने वाले समय में इसकी सेवा अन्य शहरों तक पहुंच सकती है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 7.1 या उच्चतर की आवश्यकता है
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मैं Glovo के साथ ऑर्डर कैसे कर सकता हूँ?
Glovo के साथ एक आर्डर करने के लिए, अपना पता दर्ज करें, आस-पास के स्टोर से अपनी आवश्यकता की चीज़ें खोजें, अपनी कार्ट में आइटम जोड़ें, फिर भुगतान करें। भुगतान करने के बाद, आपको केवल प्रतीक्षा करनी होगी।
क्या Glovo निःशुल्क है?
Glovo डाउनलोड करना निःशुल्क है, लेकिन सेवा की लागत प्रति ऑर्डर होती है जो खरीद के स्थान और वितरण स्थान के बीच की दूरी के आधार पर भिन्न होती है।
कॉमेंट्स
मुझे यह बहुत अच्छा लगता है